पावटा चौराहे पर गुरुवार को एक महिला कांस्टेबल व बुजुर्ग आपस में उलझ गए। महिला कांस्टेबल उषा व एक होमगार्ड ड्यूटी कर रहे थे, तभी एक स्कूटी पर तीन सवारी आती हुई दिखी।पुलिस निरीक्षक ट्रैफिक शेषकरण ने बताया कि स्कूटी चालक रामस्वरूप ने एक सवारी को पॉइंट यानी रेड लाइट पर उतार दिया।
पुलिस ने देख लिया तो उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन वे बड़ी मुश्किल से रुके। फिर गाड़ी साइड में लेने व तीन सवारी होने को लेकर चालान काटने की जैसे ही बात हुई तो वे उलझ पड़े। इतने में महिला कांस्टेबल उषा ने स्कूटी से चाबी निकाल ली, तब बुजुर्ग बिफर पड़ा और महिला कांस्टेबल की कॉलर पकड़ ली।
इधर, महिला कांस्टेबल ने भी बुजुर्ग की कॉलर पकड़ ली। इतने में बी रोड से वहां आए पुलिस निरीक्षक शेषकरण मामले को शांत करवाने के प्रयास में जुट गए। बुजुर्ग के साथ समझाइश की तो वे मान गए और कहा कि कुछ ज्यादा हो गया था। ये तो मेरे बेटी जैसी ही है। वहीं महिला कांस्टेबल ने भी कहा कि क्या करें ड्यूटी करनी होती है, आप मेरे पिता समान हैं। पुलिस ने समझाइश के बाद एमवी एक्ट के तहत चालान काटा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें