वार्ड संख्या 10 में निजी कंपनी द्वारा डाली जा रही लाइन के चलते सड़काें की खुदाई के दाैरान जलदाय विभाग की पाइपलाइप क्षतिग्रस्त हाे गई। इसके चलते कई दिनाें से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हाे रही है। इसकाे लेकर जब स्थानीय पार्षद फुलीदेवी बलवंत पटेल काे जानकारी मिली। ताे उन्हाेनें लाेगाें के साथ निजी कंपनी के कर्मचारियाें काे फटकार भी लगाई। वही पेयजल आपूर्ति में बाधा आने के चलते जलदाय विभाग के कर्मचारियाें काे माैके पर बुलाकर पाइपलाइन काे ठीक करने की मांग की।
बलवंत पटेल ने बताया कि निजी कंपनी के लाेग रात में भी लाइन डालने का कार्य करते है। इसके चलते खुदाई के दाैरान भी लापरवाही रखने के लिए पेयजल की पाइपलाइन भी ताेड़ देते है। ऐसे में माैहल्लेवासियाें काे पीने के पानी के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसकाे लेकर कई बार संबंधित अधिकारियाे काे अवगत कराया। लेकिन काेई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान पार्षद फुलीदेवी बलवंत पटेल, मेवाराम माली, रूपाराम पटेल व नेमीचंद गाैड़ सहित कई लोग माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें