भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण का असर अभी तक अपना कुप्रभाव बनाए हुए है। यह कब तक रहेगा, इसका पता भी किसी को नहीं है। इसी के चलते हर साल घर का त्यौहार करने वाले लोग भी दीपावली पर अपने घर जाने का प्लान नहीं बना रहे हैं।
हर साल दीपावली से तीन माह पहले ही ट्रेनों में इतनी बुकिंग हो जाती है कि वेटिंग का भी टिकट नहीं मिलता। लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उलट है। इस बार दीपावली 14 नवंबर की है और इससे ठीक पहले के दिनों के लिए मौजूदा स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हुए भी कई दिन बीत चुके हैं।

बावजूद इसके जयपुर से शुरू और होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों में 10 से 12 नवंबर के लिए महज महज 40 फीसदी सीट ही बुक हुई हैं। दरअसल रेलवे इस बार अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके चलते अभी अक्टूबर तक तो ट्रेनों के पहले की स्थिति में आने की कोई संभावना नहीं है।

इस दौरान भी ट्रेनों की संख्या थोड़ी बहुत ही बढ़ाई जाने की संभावना है। रेलवे कोरोना के दौर में हर दिन ट्रेनों के संचालन में बदलाव को लेकर कोई न कोई आदेश जारी कर रहा है, लेकिन ये बाहर कम ही आ रहे हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अक्टूबर या दिसंबर के बाद जब रेलवे नई रणनीति के साथ ट्रेनें पटरी पर उतारेगा तभी स्थिति का पता चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top