मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार मेडिकल पीजी सीटों पर प्रवेश की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार तथा बिहार के मेडिकल कॉलेजों ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मेडिकल पीजी सीटों पर प्रवेश की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाने याचिका दायर की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने 30 जुलाई को इस याचिका के पक्ष में निर्णय देते हुए प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। यह निर्णय अकादमिक सत्र 2020-21 में मेडिकल पीजी सीटों पर प्रवेश के लिए लिया है। इसके बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
चीन के मेडिकल संस्थानों से की गई इंटर्नशिप भी मान्य
चीन के मेडिकल संस्थानों से एमबीबीएस डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को अब इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत परमानेंट रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय मेडिकल संस्थानों से 12 माह की मेडिकल इंटर्नशिप करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। देव शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णय के अनुसार चीन से एमबीबीएस करने वाले भारतीय मूल के स्टूडेंट्स चीन के ही मेडिकल संस्थान से इंटर्नशिप कर भारत में परमानेंट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व परमानेंट रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय मेडिकल संस्थान से 12 माह की इंटर्नशिप करना अनिवार्य था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top