निकटवर्ती ग्राम पंचायत सांगरानाडी के सरकारी राशन के गोदाम में गुरूवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 53 कट्टे पार कर दिए। राशन डीलर लक्ष्मणमल ने बताया कि सांगरानाडी सरकारी राशन वितरण के गोदाम गुरूवार शाम को हमेशा की तरह लाॅक करके अपने घर गया। शुक्रवार सुबह आस-पास के दुकानदारों ने ताला टूटने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो गोदाम में 24 कट्टा चना, 29 कट्टा गेंहूं गायब मिले। सूचना पर पाटोदी चौकी प्रभारी धन्नाराम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरु की।
पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र में गत दो महीने में तीसरी चोरी की घटना हुई है। गत 9 जुलाई को कुम्हारों का टांका ग्राम पंचायत भगवानपुरा के राशन डीलर निंबाराम चौधरी के गोदाम में चोरों ने सेंध लगाकर 41 कट्टे चुरा ले गए। वहीं डऊकियों की ढाणी में राशन विक्रेता स्वरूपाराम के सरकारी राशन गोदाम में भी चोरों ने नाकाम कोशिश की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें