सुभाष नगर खेमे का कुआं स्थित अपने पीहर में रह रही विवाहिता को करीब छह माह बाद पति लेने पहुंचा, तो परिजनों ने उसे ससुराल भेज दिया, लेकिन उसके पांच घंटे बाद ही पीहर वालों को उसकी मौत की सूचना मिली। शनिवार को पुलिस ने उसके भाई की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि गेंवा बेरा इलाके में रहने वाले शेरसिंह माली की शादी सुभाष नगर खेमे का कुआं निवासी उषा के साथ हुई थी। गुरुवार देर रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली। उसके पति व ससुराल वालों का कहना है कि उषा ने गुरुवार देर रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
उसे फंदे पर झूलते देख वे उसे नीचे उतार हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बताया। इस संबंध में उषा के भाई अशोक देवड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उषा की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उसके पांच साल का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही उसका पति शेरसिंह, सास, ससुर चंपालाल, जेठ दौलाराम, दिलीप व राकेश उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
आरोपी उससे एक कार और दो लाख रुपए पीहर से लाने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। करीब छह माह पूर्व आरोपियों ने उषा के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया, तब से वह पीहर ही रह रही थी। गुरुवार को शेरसिंह उसे लेने पहुंचा, तब उषा ने उसके साथ जाने पर जान का खतरा भी बताया, लेकिन समझाइश कर शाम करीब 7 बजे वह उषा को लेकर गया। रात करीब 12 बजे पीहर वालों को उसकी मौत की सूचना मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें