भारत पर्यटन कार्यालय, जयपुर की ओर से होटल खासा कोठी परिसर में सघन पौधरोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने अशोक का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बोहरा ने शहरवासियों को मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और प्रकृति को बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के निदेशक करण सिंह, संजय अरोड़ा, अपूर्वा सिंह, राजेश राजपुरोहित, केन्द्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के अति. उपायुक्त मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य महिमा दीक्षित, नीलम सिंह, विधाणी महाराज, ग्राम पंचायत विधाणी सरपंच, मण्डल अध्यक्ष गिर्राज मीणा, रामसिंह चन्दलाई सहित अनेक ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें