काेराेना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के तीन स्टेशनाें पर‘कोविड-19 सर्विलांस कैमरे’लगाने का काम शुरू हाे गया है। 25 लाख रुपए की लागत से यह कैमरे बीकानेर, हिसार व श्रीगंगानगर स्टेशन के मेनगेट, लालगढ़ वर्कशाॅप व डीआरएम ऑफिस के बाहर लगाए जा रहे है। यह कैमरे 15 अगस्त से वर्किंग शुरू कर देंगे।
खासबात यह है कि कैमरे में यात्री का तापमान व बिना मास्क पहने व्यक्ति की भीड़ में भी तुरंत पहचान हाेगी। रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने के साथ ही रेलवे को पता चल जाएगा कि यात्री कोरोना संक्रमित है या नहीं। वर्तमान में रेलवे स्टेशन के मेनगेट पर तैनात कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए यात्रियाें के स्वास्थ्य की जांच करते है।
नई व्यवस्था के तहत कैमरे लगाने के बाद उनका कंट्राेल रूम मेनगेट के पास ही रहेगा। कंप्यूटर में सात दिन का बैकअप रहेगा। अगर काेई यात्री काेराेना संक्रमित है ताे उसे ट्रेस करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इससे यात्रा पहले से भी ज्यादा सुरक्षित हाे जाएगी।
रेलवे के साथ जीआरपी कर्मचारियाें काे भी राहत मिलेगी। गाैरतलब है कि सुरक्षा की दृष्टि से 62 सीसीटीवी कैमरे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर लगे हुए हैं। एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत लगे यह कैमरे स्टेशन पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों पर नजर रखते है। कैमराें का नियंत्रण कक्ष आरपीएफ थाने में है।
- बीकानेर मंडल में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हिसार रेलवे स्टेशनों व लालगढ़ वर्कशॉप एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) में लगाए जा रहे कैमरे 15 अगस्त तक वर्किंग करना शुरू कर देंगे। कैमराें का नियंत्रण रेलवे सुरक्षा बल के पास रहेगा। खासबात यह है कि कैमरे शरीर के तापमान के अलावा यात्री ने मास्क पहना है या नहीं पहना, इसकी जानकारी भी देगा। उच्च तकनीक का कैमरा होने के कारण यह फोटो के आधार पर ही व्यक्ति का तापमान भी बता देगा। - केडी पटेल, मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त, बीकानेर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें