सांगोद विधायक भरत सिंह ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण काे पत्र लिखकर अफीम की खेती पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में इससे पहले वे लाेकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व उप नारकाेटिक्स आयुक्त काे भी पत्र लिख चुके हैं।
विधायक सिंह ने लिखा कि बेराेजगारी के युग में अफीम का अवैध धंधा सैकड़ाें लाेगाें के जीवनयापन का माध्यम बन गया है। इस धंधे में बहुत पैसा है। काेटा के पूर्व नारकाेटिक्स आयुक्त तक अफीम तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। स्मैक युवाओं काे बर्बाद कर रही है। पुलिस व अफीम का महकमा इस धंधे में लिप्त है। आपसे अनुराेध है कि वित्तमंत्री के रूप में आप साहस दिखाए और अफीम की खेती पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top