भरतपुर जिले में कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव अस्तावन निवासी एक महिला के बेटा नहीं होने पर तांत्रिक से इलाज कराते समय उसकी मौत हो गई। इस पर पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि अस्तावन निवासी 28 वर्षीया पूनम पत्नी प्रवेश का इलाज कराने के लिए सुबह तांत्रिक पर सेवर के गांव रामनगर लेकर गए थे। तांत्रिक द्वारा पूनम के शरीर पर जगह-जगह गर्म कील ठोंक दी गई थीं तथा गर्म चिमटे दाग दिया था। इस कारण पूनम की तांत्रिक के यहां ही मौत हो गई।

ससुराल जन पूनम के शव को लेकर गांव अस्तावन आए और दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पीहर पक्ष को जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्तावन निवासी संजय, प्रवेश, विक्की तीनों की शादी तुहिया गांव में पूनम की बहनों से 2008 में हुई थी।

संजय की शादी पवन देवी के साथ, प्रवेश की शादी पूनम और विक्की की शादी अंजलि के साथ हुई थी। शादी के बाद संजय पर दो पुत्री, प्रवेश पर तीन पुत्री और अंजलि पर दो पुत्री को जन्म दिया। तीनों भाइयों पर सात पुत्री होने के बाद भी एक भी पुत्र नहीं होने के कारण तांत्रिक के पास इलाज कराने गए। पूनम को सेवर के गांव रामनगर में करीब आठ दिन से तांत्रिक के पास इलाज करा रहे थे। तांत्रिक द्वारा पूनम के शरीर में जगह-जगह कील चुबाए तथा गर्म चिमटा लगाकर उसे प्रताड़ित किया गया, जिससेे उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतका के हाथ पर कील के निशान।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top