जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 70 कराेड़ की लागत से बनने वाले मेडिसिन ब्लाॅक, शिशु यूनिट ओर हाइटेक मोर्चरी के हाेने वाले निर्माण कार्य की नींव गुरुवार काे रखी गई। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अस्पताल में भूमि पूजन किया गया। यह कार्य स्मार्ट सिटी के सहयोग से किया जाएगा।
अस्पताल में 37.70 करोड़ रुपए की लागत से 8 मंजिला मेडिसिन ब्लॉक, 29.97 करोड़ रुपए की लागत से 6 मंजिला बाल एवं शिशु रोग ब्लॉक ओर बहुमंजिला पार्किंग पर 1.75 करोड़ रुपए सहित मोर्चरी के नए भवन का निर्माण हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें