ये तुलसी सर्किल है। पीबीएम अस्पताल समेत तमाम डॉक्टरों के आवास, मेडिकल स्टोर, मार्केट आसपास में है। इसके बावजूद 7 दिन से इस रास्ते पर बेरिकेडिंग है। वजह-सीवरेज का बदबूदार पानी रोड पर फैला है। सफाई नहीं होने से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है।
इलाकाई लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने बेरिकेडिंग लगाकर आम राहगीरों का रास्ता भी रोक दिया। जबकि समस्या जस की तस बनी है।
तुलसी सर्किल पर सीवरेज मरम्मत पर 7.66 लाख खर्च होंगे
तुलसी सर्किल पर अटका सीवरेज की मरम्मत का काम भी जल्द हो सकेगा। नगर निगम ने इसके लिए 7.66 लाख रुपए के टेंडर जारी किए हैं। पब्लिक पार्क पंपिंग स्टेशन से सीवरेज का पानी बल्लभ गार्डन भेजा जाता है लेकिन तुलसी सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक सफाई नहीं होने से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है।
इससे तुलसी सर्किल पर बड़ा गड्डा बन गया था। भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो नगर निगम हरकत में आया। निर्माण शाखा ने एस्टीमेट बनाकर आयुक्त को सौंपा, जो कलेक्टर तक गया। इसके अलावा चौपड़ा कटले के पास नाले की मरम्मत के लिए करीब ढाई लाख के टेंडर लगाए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें