कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को एमबीएस मोर्चरी में रखवाया है। कुन्हाड़ी पुलिस ने बताया कि नांता निवासी संजय ने शनिवार को घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन एमबीएस लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव एमबीएस मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुसाइड के कारणों में प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद सामने आया है।
मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक पत्नी वियोग से तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद सुसाइड के स्पष्ट कारण सामने आ सकेंगे।
विवाहिता ने फांसी लगाई
उद्योगनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर थर्ड निवासी हेमलता पत्नी राधेश्याम खटीक उम्र 30 वर्ष ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। फिलहाल सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हैं क्योंकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग की मौत
किशोरपुरा थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान में बुजुर्ग की शनिवार को अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया, जहां से शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शव की कोविड-19 की जांच की जाएगी। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग की उम्र 65 वर्ष है, जिसकी मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
जहर खाने से किशोरी की मौत
बूंदी जिले के लाखेरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी की जहर की गोली खाने से मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि लाखेरी क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी बंटी पुत्री भागीरथ माली उम्र 16 वर्ष में घर पर ही जहर की गोलियां खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, परिजन अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जहर खाने के कारण सामने नहीं आ सके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें