बागीदौरा में युवक ने सगाई टूटने के गम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बागीदौरा निवासी मृतक युवक के पिता मोहन पंचाल ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 24 वर्षीय जिगर पंचाल की सगाई नागवाड़ा निवासी नारायण पिता छबिलाल पंचाल की पुत्री से कराई थी। लेकिन किन्ही कारणों से पुत्र जिगर की सगाई टूट गई।
इसके बाद जिगर पिछले करीब 4 दिन से शराब का सेवन ज्यादा करने लगा था। 18 अगस्त को जिगर शराब के नशे में घर आया और उसके कमरे में सोने के लिए चला गया। अगले दिन सुबह करीब 10.30 तक भी जब जिगर कमरे से बाहर नहीं आने पर पिता मोहन पंचाल ने कमरा खोल कर देखा तो कमरे के अंदर तोलिए से गले में फांसी का फंदा लगाए लटका देखा। चअन्य लोग भी दौड़कर कमरे में आए उसको नीचे उतारा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें