कस्बे के अलाव चौक निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अलाव चौक क्षेत्र को सील कर दिया है। जहां पूर्ण रूप से आवाजाही बंद है। जहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जीरो मोबिलिटी वाले व्यक्तियों को राशन सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन ने तीन जनों को पास जारी किए हैं। कस्बे में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। प्रशासन की मुनादी करने व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाने की अनिवार्यता लागू होने के बावजूद आदेशों की पालना नहीं कर रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावनाएं बनी हुई है।

चिकित्सा विभाग की मेडिकल टीम ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एसडीएम सहित आठ स्टाफ कर्मियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे हैं। जानकारी के अनुसार एसडीएम शत्रुघ्न गुर्जर, लिपिक भूपेंद्र सिंह राजावत, मुकेशकुमार गौत्तम, राजेंद्रकुमार गोचर, नरेशकुमार नागर, प्रेमराज सुमन, ओमप्रकाश सुमन, कमल पोटर, विष्णुभान, यादराम गुर्जर के सैंपल लिए गए हैं।

बिना मास्क आने वालों के बनाए चालान
कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क लगाना जरूरी कर रखा है। इसके बावजूद सरकारी कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों से लेकर काम के लिए आने वाले लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को बीडीओ दिवाकर मीणा ने करीब दो घंटे तक पंचायत समिति के मुख्य द्वार पर खड़े होकर बिना मास्क के आने वाले कर्मचारियों के चालान बनाने के साथ ही बिना मास्क के आने वाले लोगों को पंचायत समिति से वापस भेज दिया और मास्क लगाकर ही कार्यलय में प्रवेश करने दिया। आगे से सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ ही मास्क लगाने की हिदायत दी।

कोरोना संक्रमण के बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए जा रहे कदम कारगर साबित हो रहे हैं। ब्लाॅक के नाहरगढ़ में मिले कोरोना पाॅजिटिव की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने से चिकित्सा विभाग के साथ ही कस्बेवासियों भी राहत महसूस की। अब ब्लाॅक में एक भी पाॅजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक में पिछले तीन-चार माह में सीएचसी व पीएचसी क्षेत्र में रैंडम सैंपलिंग कर 983 जनों के सैंपल जांच के लिए कोटा भेजे थे। इनमें से 867 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। ब्लाक से भेजी गई 116 जनों की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्लाॅक कंट्रोल प्रभारी नवीन छीपा ने बताया कि नाहरगढ़ में एक जने के पाॅजिटिव आने के बाद पांच हजार 292 घरों का सर्वे कर

27 हजार 222 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी।
नाहरगढ में पॉजिटिव मिले व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कस्बे में सर्वे करवाया गया है। अब ब्लाॅक में सैंपल लेने के बाद अब तक आई रिपोर्ट में एक भी पाॅजिटिव केस नहीं आया है। ब्लाॅक से भेजी गई रिपोर्ट में अभी भी 116 जनों की रिपोर्ट आना बाकी है। आगामी दिनों में ब्लाॅक में जांचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - डाॅ. लेखराज मालव,बीसीएमओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Passers of ration items in Zero Mobility area
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top