जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित घाेड़ा बस्ती में शनिवार देर रात चाकूबाजी की वारदात हुई। चाकूबाजी में 3 लोगों के चोट लगने की बात सामने आई है। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे परिजनों ने एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जवाहर नगर पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को सुनील जागा, लोकेश जागा और बबलू जागा घोड़ा बस्ती में एक दुकान के पास बैठे हुए थे।

अचानक वहां भगवान दास, विनोद, सुमित, अशोक व कुंदन सहित 10-12 लोग आए और चाकू से उनपर हमला कर दिया। चाकू मारने वालाें ने शराब पी रखी थी और शराब के नशे में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इधर, जांच अधिकारी एएसआई गिर्राज का कहना है कि फरियादियों ने जो नाम एफआईआर में लिखावाए हैं उनकी पुलिस जांच कर रही है, जांच उपरांत जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top