भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष व प्रभारी की बैठक जिला प्रभारी दिनेश भट्ट के सानिध्य एवं जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई। जिला प्रभारी दिनेश भट्ट ने आगामी पंचायत राज व नगर पालिका चुनाव में सक्रिय होकर जुटने का आह्वान किया।

संगठनात्मक कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए 8 सितंबर को तहसील स्तर पर 10 सितंबर को जिला मुख्यालय पर बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही 14 से 20 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

जिले में सभी मोर्चा द्वारा 70 सेवा के विभिन्न कार्यक्रम होगा। सामाजिक अधिकारिता अधिकारी शरद शर्मा एवं पूनम शर्मा के असामयिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि इस बैठक में जिला महामंत्री भेरुलाल मेघवंशी, मुरलीधर जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत, कैलाश जीनगर, राजा साद वैष्णव, नाथू लाल गाडरी, शक्ति सिंह कालियास, संजय धाकड़, ज्योति आशीर्वाद, जिला मंत्री नंद लाल गुर्जर, अनिल पारीक, शंकर लाल जाट, मंजू पालीवाल, शोभिका जागेटिया, प्रतिभा माली, हर्शेन्द्रा कुमारी एवं तारा चास्टा मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top