मुंबई से अमृतसर के बीच चलने वाली स्वर्ण मंदिर मेल 15 सितंबर से एलएचबी कोच से दौड़ेगी। अभी तक इस में आईसीएफ कोच लगे हुए हैं। काेच बदलने के बाद इस ट्रेन की स्पीड 130 किमी. प्रति घंटा हाे जाएगी। एलएचबी रैक के साथ चलने पर इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।

जिन ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए गए हैं उन्हें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाने लगा है। एलएचबी कोच हाई स्पीड क्षमता का होता है। कोच एंटी क्लाइंबिंग होता है यानी दुर्घटना होने पर एलएचबी कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। एलएचबी कोच का वजन आईसीएफ कोच से कम होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top