ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में रविवार काे कोरोना संक्रमित शहर के तीन अाैर चित्ताैड़गढ-डूंगरपुर के एक-एक मरीज की माैत हाे गई। वहीं 36 नए संक्रमित मिले हैं। रविवार काे शहर निवासी 62 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरुष के साथ चित्तौड़गढ़ निवासी 65 वर्षीय महिला, डूंगरपुर निवासी 63 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। शनिवार काे भी उदयपुर के तीन संक्रमिताें की माैत हुई थी। कोरोना काल में पहली

बार दो दिन में उदयपुर के 6 मरीजाें की माैत हुई है। अब तक उदयपुर के 62 मरीज काेराेना से दम ताेड़ चुके हैं। केवल सितंबर माह के 13 दिन में ही 21 संक्रमितों की माैत हुई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार को 36 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें 26 शहरी और 10 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए। कुल संक्रमितों की संख्या 3321 हो चुकी है।

ये कोरोना वॉरियर भी चपेट में : सिटी कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के 33 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 28 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 31 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 40 वर्षीय महिला नर्स, 27 वर्षीय और 50 वर्षीय पुरुष लैब टेक्नीशियन, दर्शन डेंटल कॉलेज के 29 वर्षीय पुरुष चिकित्सक और फतहपुरा पुलिस चौकी के 27 वर्षीय पुरुष पुलिस जवान पाॅजिटिव मिले।

यहां मिले संक्रमित : सेक्टर-11 में 60 वर्षीय अाैर 30 वर्षीय पुरुष, हरिदासजी की मगरी में 80 वर्षीय महिला, पुरोहितवाड़ी में 85 वर्षीय पुरुष, सांवरिया गार्डन गली के पास 33 वर्षीय पुरुष, ओल्ड यूनिवर्सिटी रोड पर 35 वर्षीय पुरुष, मोती मगरी स्कीम में 52 वर्षीय अाैर 75 वर्षीय पुरुष, एकलव्य कॉलोनी में 42 वर्षीय पुरुष, अशोक नगर में 32 वर्षीय पुरुष अाैर 32 वर्षीय महिला, सेक्टर-13 में 59 वर्षीय पुरुष, सुंदरवास में 29

वर्षीय पुरुष, पीएफ कॉलोनी चित्रकूटनगर में 29 वर्ष पुरुष, मावली में 24 वर्षीय पुरुष, गणेश नगर में 58 वर्षीय पुरुष, तेलीवाड़ा में 60 वर्षीय पुरुष, बेदला में 26 वर्षीय पुरुष, सलूंबर में 48 वर्षीय अाैर 35 वर्षीय पुरुष, जिंक कॉलोनी में 26 वर्षीय पुरुष, समता नगर में 60 वर्षीय पुरुष, नागदा बाजार में 42 वर्ष पुरुष, अंबामाता में 17 वर्षीय किशोर, सुभाष नगर में 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-3 में 70 वर्षीय महिला, सेक्टर-11 में 37 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top