जेकेलोन अस्पताल में भर्ती 6 प्रसूताएं व वहां के चार नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव आए हैं। इन प्रसूताओं काे मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल रैफर किया गया है।
रेलवे का एक अफसर व एक कर्मचारी संक्रमित : रेलवे में परिचालन विभाग का एक अफसर व वाणिज्य विभाग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। अब तक कोटा मंडल में 121 कर्मचारी व अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

डीआरएम कार्यालय में स्थित कमर्शियल विभाग में एक कर्मचारी गुरुवार को पॉजिटिव आया था। इसके बाद विभाग के सभी कर्मचारियों वह अधिकारियों ने टेस्ट कराया। साथ ही अधिकारियों के चैंबर व विभाग को बंद कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top