राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जेडीए ने कमर कसी है। आरटीओ ने शहर की सड़काें पर 74 ऐसे ब्लैक स्पाॅट की सूची साैंपी है जहां सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हाेती है। इन सभी ब्लैक स्पाॅट काे खत्म करने के लिए जेडीए 5 सदस्यीय कमेटी गठित है।
कमेटी इन ब्लैक स्पाॅट का दाैरा कर एक हफ्ते में रिपाेर्ट पेश करेगी। इसके बाद ब्लैक स्पाॅट पर इंजिनियरिंग खामी सुधारने के साथ-साथ अस्थाई अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। जेडीए में गुरूवार काे जेडीसी गाैरव गाेयल की अध्यक्षता में आयाेजित ट्रैफिक कंट्राेल बाेर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।
ये पांच सदस्यीय कमेटी बनाई
पांच सदस्यीय कमेट में जेडीए के अधिशाषी अभियंता अमिनुदीन आजाद, अधिशाषी अभियंता दिनेशा गुप्ता, डीटीओ-एनफोर्समेंट आर.के. चौधरी एवं एनजीओ मुस्कान के प्रतिनिधि होंगे, इन सात दिवस में स्थानों का निरीक्षण कर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड काे रिपाेर्ट पेश करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें