एसके हॉस्पिटल और जनाना हॉस्पिटल के वार्डों में मरीजों का दबाव बढ़ने के कारण मुश्किल बढ़ गई हैं। इसलिए नर्सिंग स्टाफ पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। नर्सिंग स्टाफ पर नाइट ड्यूटी का बोझ बढ़ गया है। दरअसल सांवली में कोविड हॉस्पिटल शुरू करने के साथ ही एसके हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई। कोरोना वायरस के शुरुआत और लॉक डाउन में वार्डों में मरीज भी घट गए थे।

इसलिए उस समय हॉस्पिटल में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अब वार्डों में मरीज बढ़ने के साथ ही नर्सिंग स्टाफ की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इधर, सांवली के कोविड हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या घटने लगी है। क्योंकि जिले में और कोविड सेंटर शुरू कर दिए गए हैं।
फ़िलहाल सांवली कोविड हॉस्पिटल में चार दर्जन नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई है। इतने ही मरीज भर्ती हैं। इसके चलते एसके और जनाना हॉस्पिटल के वार्डों में स्टाफ की कमी हो गई है। दोनों जगह दो-दो वार्डों की जिम्मेदारी एक ही स्टाफ को सौंप रखी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top