अनलॉक के बाद जिले में यकायक बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी डॉ. अमनदीप सिंह कपूर के निर्देश पर शनिवार को ऊंचा नगला यूपी बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई।
चिकसाना थाना प्रभारी रामनाथ सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई।

इस दौरान आगरा की ओर से भरतपुर आने वाले सभी वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई, वहीं भरतपुर की ओर से आगरा यूपी की ओर जाने वाले सभी वाहनों की भी सघन तलाशी लेकर ही उन्हें आगे जाने दिया गया।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जिले में बढते अपराधों पर अंकुश लगाने की दृष्टि से यूपी की ओर से आने वाले तथा वारदात को अंजाम देकर यूपी की ओर फरार हो जाने वाले बदमाशों की धर पकड़ के लिए ये अभियान चलाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top