कलेक्टर और यूआईटी चेयरमैन चेतन देवड़ा ने रविवार काे करीब पांच घंटे दाैरा कर प्रधानमंत्री आवास याेजना के साथ ही यूआईटी के प्राेजेक्ट की स्थिति देखी। उन्होंने इस बात पर जाेर दिया कि आवास याेजना समय पर पूरी हाे साथ ही विकास के प्राेजेक्ट की गति भी बनी रहे। कलेक्टर देवड़ा ने सुबह करीब सवा दस बजे यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ओर संबंधित अधिकारियों के साथ दाैरा शुरू किया। इसमें सबसे पहले बलीचा

क्षेत्र में दक्षिण विस्तार याेजना की जानकारी ली। अधिकारियाें ने याेजना की जानकारी के साथ ही बांसवाड़ा राेड से अहमदाबाद राेड काे जाेड़ने वाली 200 फीट राेड बनाने में आ रही परेशानी के बारे में भी बताया। कलेक्टर ने एसई संजीव शर्मा औ र एक्सईएन अनित माथुर से दक्षिण विस्तार याेजना में बन रहे 1728 फ्लैट और उमरड़ा में बन रहे 984 फ्लैट की जानकारी लेते हुए प्राेजेक्ट समय पर पूरा करने काे कहा। उन्हाेंने

आरके पुरम अंडरपास, प्रतापनगर फ्लाईओवर, लेकसिटी माॅल से सुभाष नगर तक बनने वाली राेड के काम की प्रगति देखी। इस दाैरान नीरज माथुर, डीटीपी ऋतु शर्मा, एईएन हितेष सुखवाल, सुरेश जैन, सुनील प्रजापत, ओपी कुमावत, तरूण पालीवाल, केएल डांगी भी माैजूद थे।

जाेगी तालाब इकाे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हाे : कलेक्टर ने दक्षिण विस्तार याेजना में ही स्थित जाेगी तालाब भी देखा। यूआईटी सचिव अरुण हसीजा ने विकास कार्याें और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने जाेगी तालाब के मूल स्वरूप काे संरक्षित रखते हुए इसे इकाे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जाेर दिया। साथ ही यहां स्थित पहाड़ी पर और हरियाली बढ़ाने पर चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आवास योजना की जानकारी लेते कलेक्टर।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top