डूंगला | क्षेत्र में रविवार काे चार काेराेना पाॅजिटिव मिले। इसके बावजूद प्रशासन ने 100 मीटर की परिधि में दुकानें बंद नहीं कराई। उपखंड कार्यालय में कार्यरत एक सहायक कर्मचारी पॉजिटिव आए। वहीं डूंगला पंचायत समिति क्षेत्र की किशन करेरी व बड़वाई ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ग्राम विकास अधिकारी के बड़ीसादड़ी मार्ग स्थित किराए के मकान को केंद्र बिंदु मानकर उपखंड कार्यालय से 100 मीटर की परिधि में जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा लागू की। स्थिति यह रही कि यहां मात्र एक दुकान बंद रही।
बाकी 100 मीटर की परिधि में सभी दुकानें खुली रही। डूंगला क्षेत्र के मंगलवाड़ चौराहा स्थित एक सैलून संचालक की रिपोर्ट व चिकारड़ा चिकित्सालय के गाड़ी के ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस संबंध में डूंगला एसडीएम गोवर्धन लाल मीणा ने बताया कि बड़ीसादड़ी मुख्य मार्ग चालू रहेगा। 100 मीटर की परिधि में सभी दुकानें बंद रहेगी। मैं थानाधिकारी को बोल कर कार्यवाही करवाता हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें