थानार्न्तगत एक गांव के दलित व्यक्ति ने एक आरोपी के खिलाफ नाबालिग पुत्री के साथ जबरन ज्यादती के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का पिता अपनी पोती के कान दिखाने कस्बा नगर स्थित चिकित्सक के पास आया था।

ऐसे में चिकित्सक के नही मिलने पर वह वापिस गांव जाने के लिए साधन के इंतजार में मूडिया रोड पर खडा हो गया। जहां भूतका निवासी सुलेमान पुत्र भूपसिंह मेव बाईक पर आया। और उसके द्वारा उक्त व्यक्ति से गांव चलने की कहने पर पोती को बाईक पर बिठाकर बाबा वही रूक गया।

बाद में सुलेमान द्वारा बाईक को आरसी के रास्ते ले जाने पर बालिका के टोकने पर उसने कच्चे रास्ते से गांव जाने की बात कही। सुलेमान के खिलाफ सुनसान जगह पर ज्वार के खेत में हाथ पकड कर नाबालिग बालिका के साथ जबरन ज्यादती के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top