शिक्षक दिवस के अवसर पर लुपिन फाउंडेशन द्वारा गांव बूड़ली में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। फाउंडेशन के नगर ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनफूल सैनी ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक भगवान सिंह गुर्जर, छोटे लाल सैनी, सरदार आत्मा सिंह, सरदार मोहन सिंह का शाल ओढ़ाकर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया इसके अलावा सभी को प्रतीक चिन्ह व एक एक पौधा भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम को सरपंच प्रतिनिधि सुनील पंवार, देवसेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह सैनी, जसवंत सिंह, ढेरू सिंह, बिजेंद्र सैनी, समय सिंह आदि ने संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें