क्लैट, 28 सितंबर 2020 को होने जा रहा है। यूजी या पीजी देने वाले हरेक कैंडिडेट के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट है कि सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में प्रवेश के लिए आयोजित एन-लैट परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि एनएलएसआईयू अपने यूजी व पीजी कोर्सेस के लिए सिर्फ क्लैट का स्कोर ही स्वीकार करेगा। इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने एनलैट परीक्षा के लिए अप्लाय किया और परीक्षा दी भी हो उन्हें अब क्लैट देना होगा।

क्लैट के स्कोर से ही देश भर के एनएलयू (दिल्ली को छोड़कर)में, 2020-21 के सेशन के लिए प्रवेश मिलेगा। सभी कैंडिडेट्स को जितना जल्द हो सके कंसोर्टियम की वेबसाइट https://ift.tt/3eDKJAF से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेने चाहिए। पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

रिवाइज्ड इंस्ट्रक्शंस को ध्यान से पढ़ें
जिन कैंडिडेट्स ने किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग नहीं ली है उन्हें भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस वेबसाइट पर कई फीचर हैं जो उनकी मदद कर सकते हैं। इनमें सिलेबस, गाइड, सैंपल क्वेश्चंस, महत्वपूर्ण निर्देश, सवालों को कैसे अप्रोच करना है, रिवाइज्ड इंस्ट्रक्शंस आदि शामिल हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को तीन मॉक टेस्ट भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

लेवल प्लेयिंग फील्ड फीचर
वेबसाइट पर स्टूडेंट्स के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड फीचर भी दिया गया है, इसे पहली बार लॉन्च किया गया है। कई छात्रों ने यह मॉक टेस्ट दिया है और उनके फीडबैक को क्लैट 2020 के क्वेश्चन पेपर सेट करने में भी इस्तेमाल किया गया है। क्लैट के देश भर में 300 केंद्र हैं। परीक्षा में जरूरी मेडिकल प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top