भरतपुर विकास समिति की ओर से शनिवार को साइकिल से गोल्डन ट्राइंगल राइड करने वाले साइकिलिस्टों को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष अनिरुद्धसिंह ने राइडर डॉ. जगवीरसिंह, जिला परिषद परियोजना अधिकारी विनय मित्र, हरीश सिंह, योगेश बंसल और नृपेश सोलंकी का सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि भरतपुर फलाइर्स के इन पांच सदस्यों ने पिछले दिनों 27 घंटे में भरतपुर से जयपुर, दिल्ली और आगरा होते हुए करीब 785 किलोमीटर की राइड की। भरतपुर फलाइर्स के संस्थापक संतोष लखनपुर ने बताया कि इससे पूर्व संस्था के सदस्य भरतपुर से जयपुर की राइड कर चुके हैं।
योगेश बंसल ने 17 दिन में 3800 किलोमीटर का कश्मीर से कन्याकुमारी तक की राइड की। हरीश सिंह 10 घंटे में 300 किलोमीटर की जश्न ए आजादी राइड कर चुके हैं। सदस्य औसतन 50 से 100 किलोमीटर साइकिलिंग करते हैं। कोरोना काल में नियमित साइकिलिंग से बड़ी संख्या में लोग साइकिल से जुडे़ हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें