जलदाय विभाग व कार्मिक विभाग के बीच तालमेल नहीं होने से बुधवार को आरपीएससी में 200 से ज्यादा इंजीनियरों की डीपीसी नहीं हो पाई। विभाग में एईएन से लेकर चीफ इंजीनियर पोस्ट तक प्रमोशन अटक गए है। विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव आरपीएससी गए भी, लेकिन बिना डीपीसी ही लौट आए। विभाग में पांच चीफ इंजीनियर, 14 एडिशनल चीफ इंजीनियर, 29 अधीक्षण अभियंता, 68 एक्सईएन व 100 से ज्यादा एईएन के पदों प प्रमोशन होने है।


जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर की विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) में कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव भी सदस्य है। कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव राेली सिंह ने पहले ही अपनी व्यस्तता के कारण डीपीसी में जाने में असमर्थता जता दी थी। कार्मिक प्रमुख सचिव ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए डीपीसी करने पर सहमति जताई थी।

इसके बावजूद जलदाय विभाग व कार्मिक विभाग का लवाजमा आरपीएससी पहुंच गया। लेकिन डीपीसी का कोरम पूरा नहीं होने से आरपीएससी ने कमेटी की बैठक करने के इंकार कर दिया। वहीं एसीई, एसई, एक्सईएन व एईएन के पदों को लेकर कंफ्यूजन होने से इनकी भी डीपीसी नहीं हो पाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top