रेडीमेड-फुटवीयर व्यापार संघ वैर ने जिला कलेक्टर के नाम वैर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। जिसमें जिला व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ किए गए दुव्र्यवहार के दोषी अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई किये जाने की मांग रखी है।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भरतपुर जिला व्यापार महासंघ पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा वेवजह दुव्र्यवहार किया गया है। जिसकी जिला स्तर पर शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन अभी तक दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। स्थानीय रेडीमेड-फुटवीयर संघ वैर के व्यापारियों ने जिला स्तर के व्यापारियो को पूर्ण समर्थन देते हुए दोषी अधिकारियों के

खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्यवाही किये जाने की मांग रखी है तथा संघ वैर के सभी व्यापारियों ने जिला व्यापार महासंघ के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का आह्वान किया है। अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि उचित कार्रवाई नही होने पर तहसील स्तर पर विभिन्न कस्बों के व्यापारी भी आन्दोलन करने को मजबूर होना पडेगा। ज्ञापन पर अध्यक्ष सुनील शर्मा , महामंत्री गिरीश सिंघल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कोठारी, जयप्रकाश गर्ग, सुलेमान खांन, भरतलाल गर्ग आदि के हस्ताक्षर मौजूद है।

जिला व्यापार महासंघ का प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मशाल जुलूस आज

भरतपुर| पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जिला व्यापार महासंघ संघर्ष समिति की ओर से 11 सितंबर को शाम 5 बजे कुम्हेर गेट से लक्ष्मण मंदिर तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय संघर्ष समिति की बैठक में किया गया। कार्यकारिणी में भगवानदास बंसल को संयोजक, बंटू भाई को उपसंयोजक, गिरधारी तिवारी, मोहनलाल मित्तल, अनिल लोहिया, अशोक शर्मा, विपुल शर्मा, पार्षद चंद पंडा, जीतेन्द्र कालू, संजय खंडेलवाल, अन्नू माथुर, नवीन शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरभान सिंह, नत्थी सिंह, ब्रजभूषण, कृपाल सिंह ठेनुआ, जगराम धाकड़ एवं रहीस खान आदि को सदस्य मनोनीत किया गया। सह शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा ने व्यापारियों से अपील की है कि मशाल जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top