हरियाणा के होटल व्यवसायी की कथित दबंगाई से आक्रोशित पुष्कर के क्षेत्र के माली समाज ने होटल व्यवसायी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीआई को ज्ञापन देने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को होटल व्यवसायी की ओर से कृषि भूमि पर अवैध रूप से कराए जा रहे होटल निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए एसडीएम एवं ईओ को ज्ञापन सौंपे। इसमें बताया कि वामदेव रोड स्थित कृषि भूमि पर हरियाणा के संदीप यादव नामक व्यक्ति बिना भू-रूपांतरण व बिना नगर पालिका की भवन मानचित्र स्वीकृति के अवैध होटल का निर्माण करा रहा है। ज्ञापन सीएम, स्वायत्त शासन मंत्री, कलेक्टर को भी प्रेषित किया गया है। ज्ञापन देने वालों में पुष्करनारायण भाटी, जयनारायण दग्दी, धीरज जादम, संजय दग्दी, सूरजमल दग्दी शामिल थे।
पालिका ने बंद कराया अवैध निर्माण माली समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन पर पालिका प्रशासन ने कृषि भूमि पर चल रहे अवैध होटल निर्माण कार्य को बंद करा दिया। पालिका की ईओ कीर्ति कुमावत ने बताया कि होटल निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर बिना भू-रूपारंतरण व भवन निर्माण स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top