रेलवे में निजीकरण एवं निगमीकरण के खिलाफ पूना पैक्ट दिवस पर गुरुवार को ऑल इंडिया एसी एसटी एंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय रेल में पहले सफाई कार्य को आउट सोर्स किया । जिससे रेलवे में सफाईवाले के पद समाप्त कर दिए। धीरे धीरे अन्य विभागों में भी पद समाप्त कर दिए। भारतीय रेल केडर जो कभी 16 लाख हुआ करता था वह घटकर 13 लाख रह गया है। इसके बाद भी रेलवे स्टेशनों का निजीकरण कर दिया गया। उत्पादन इकाईयों के निगमीकरण के आदेश जारी कर दिए। अब कुछ ट्रेनों को निजी ऑपरेटर के हाथों में देने का निर्णय लिया । साथ ही 50 प्रतिशत रिक्तिया समाप्त कर दी गई है। जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के आरक्षित वर्ग भी शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें