मेहसाणा भटिंडा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना के विरोध में जिले के दर्जनों गांव के किसान एकजुट होकर संघर्ष के लिए उतर आए हैं । बुधवार को हर्षनिया, बगड़ियों की ढाणी, टोडी माधोपुरा, श्यामपुरा सहित कई गांवों के किसानों ने कंपनी के विरोध में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी।

ज्ञापन में किसानों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को कंपनी द्वारा उचित मांगे मनवाने व नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की गई। किसानों ने कहा कंपनी प्रशासन का भय दिखाकर कार्य करने का दबाव बना रही है। कंपनी के दबाव में किसी भी सूरत में नहीं झुकेंगे ।

यदि उचित मांगे नहीं मानी गई तो सभी गांव के किसान एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने के लिए हरी राम डूडी, बृजमोहन सुण्डा, किशोर डूडी, बनवारी लाल कुमावत, धुड़ाराम भोपा, किशन फौजी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गैस पाइपलाइन परियोजना के विरोध में किसानों ने दिया ज्ञापन।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top