पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान कई जगह विचार गोष्ठियां आयोजित हुई, टिपटा स्थित उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि दी गई।
भाजपा शहर में सभी 14 मंडलों के शक्ति केंद्राें पर मनाई गई। इसमें जिला पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं ने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम में भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, लक्ष्मण सिंह खींची, सत्यप्रकाश शर्मा, देबू राही, हरिहर गौतम, अंजूबाला सेन, रेखा खेलवाल, गोपाल कृष्ण सोनी, बृजभान सिंह यादव मौजूद रहे।
युवा जागृत सेवा संगठन टीम संचालक दीपेश सोनी, भाजयुमो आईटी सेल वार्ड अध्यक्ष भुवनेश कश्यप, पवन कश्यप, विक्की, दिनेश कश्यप, जग्गी खटीक, दीपक ने ने किशोर सागर तालाब, कोटड़ी चौराहा पर जरूरतमंद बच्चों को चप्पल व मास्क बांटे।
विधायक कल्पना देवी ने कार्यालय पूर्व पार्षद दौलतराम मेघवाल, वीरेंद्र सिंह भाणावत, नरेंद्र मेघवाल, संजय यादव के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने पुष्पांजलि दी।
मानव कल्याण समिति ने नयापुरा स्थित कार्यालय पर भारत स्काउड व गाइड के मंडल कोषाध्यक्ष विजय माहेश्वरी की अध्यक्षता में मनाई गई।
छावनी क्षेत्र में पूर्व पार्षद अजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में भाजपा के झंडे लगाए।
जगपुरा में वार्ड प्रभारी हनुमान मीणा, मंडल उपाध्यक्ष पूरण बंजारा, मंत्री राकेश बंजारा, वार्ड अध्यक्ष हीरालाल बंजारा ने जयंती मनाई।
पं. दीनदयाल उपाध्याय शाेधपीठ काेटा विवि में डिजिटल विचार गोष्ठी हुई। इसमें मुख्यअतिथि पूर्व कुलपति राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के प्राे. जेपी सिंघल ने उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त को समझाया। अध्यक्षता वीसी प्रो. नीलिमा सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को वर्तमान सन्दर्भ में बताया।
लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी में संगोष्ठी हुई। मीडिया प्रभारी राकेश निर्मल सेन ने बताया कि इसमें जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम, संयोजक मयंक विजय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का लाइव उद्बोधन सुना।
चाइल्डलाइन कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP celebrates the birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top