अभिभाषक परिषद के प्रयासों से रिखबचंद धारीवाल अधिवक्ता आवासीय योजना में अधिवक्ताओं को आवंटित भूखंडों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए यूआईटी में तथा भूखंडों के पंजीयन के लिए कार्यालय उपपंजीयक कोटा द्वितीय पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। परिषद अध्यक्ष बृजराजसिंह चौहान व महासचिव रामबाबू मालव ने बताया कि अधिवक्ताओं को इस योजना में आवंटित भूखंडों से सम्बंधित कई समस्याएं थी।

कई अधिवक्ता ऐसे हैं जिनकी राशि जमा है परंतु उन्हें भूखंडों का आवंटन नहीं हुआ है। गत दिनों अध्यक्ष बृजराजसिंह चौहान व महासचिव रामबाबू मालव ने जिला कलेक्टर उज्जवल से मिलकर इन समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र ही अधिवक्ताओं के लिए विशेष शिविर लगाने का आग्रह किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top