तलवाड़ा पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों के पद रिक्त होने से परेशानी आ रही है। मामला यह है कि पंचायत समिति में लंबे समय से खाली पड़े पद को लेकर विकास कार्य, निर्माण कार्य, बिना निगरानी के गुणवत्ता युक्त होने की संभावना पर संचालन नजर आता है पंचायत समिति तलवाड़ा की 29 ग्राम पंचायतें हैं।

23 ग्राम विकास अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं जिसमें से मात्र 14 पदों पर आसीन है जिसमें 2 ग्राम विकास अधिकारी जिला परिषद एक निलंबित एवं एक विकलांग है ऐसे में 11 विकास अधिकारी के भरोसे पर 23 ग्राम पंचायतें हैं ऐसे में 6 पंचायत नई बनी जिसके अभी पद भी स्वीकृत नहीं है वहीं दूसरी ओर कार्यालय में कार्मिकों के होते हुए विकास कार्यों पर एवं आम जनों को भुगतना पड़ रहा हैं।

दूसरी ओर ग्राम पंचायतों में कनिष्ठ सहायक के 44 पद स्वीकृत है जिसमें से 35 बड़े हैं जिनमें ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक लंबे समय से 6 प्रतिनियुक्ति है जिसमें से 2 दिन जिला परिषद 1 पंचायत समिति बांसवाड़ा एक अतिरिक्त जिला कार्यालय 1 जिले से बाहर झूंझुनू में तो एक ग्रामीण विकास पंचायत राज में प्रतिनियुक्ति पर है जिसके चलते 29 पंचायतों में से मात्र 29 ग्राम पंचायत कनिष्ठ सहायक है प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो कनिष्ठ सहायक लगाए गए है। पंचायत समिति तलवाड़ा में विकास अधिकारी का एक पद रिक्त है जो खाली हैं।

वहीं सहायक विकास अधिकारी के 5 पद स्वीकृत हैं जिसमें से दो ही कार्य करते हैं 3 पद रिक्त हैं वहीं सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के 2-2 पद स्वीकृत हैं दोनों ही रिक्त हैं जिसमें एक पर डेपुटेशन पर कार्यरत हैं। लेखा अधिकारी प्रथम का एक पद एवं दो सहायक लेखा अधिकारी के पद स्वीकृत होने के बाद भी एक सहायक लेखा अधिकारी डेपुटेशन पर कार्यरत है रखते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top