शहर के निकटवर्ती कालीबेरी से आगे रूपावतों का बेरा क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने बावड़ी इलाके में स्थित एक कृषि भूमि का सौदा करने के बाद 13 लाख रुपए एडवांस लिए, फिर रजिस्ट्री करवाने की बजाय वही जमीन किसी और को बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि बावड़ी के केलावा कलां निवासी श्रवण कुमार व बावड़ी निवासी श्रवणराम प्रजापत की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि इन दोनों ने कालीबेरी रूपावतों का बेरा निवासी धीरेंद्रसिंह माली से उसकी बावड़ी के खसरा नंबर 2341/10 में दो बीघा 18 बिस्वा कृषि भूमि का सौदा 20 लाख रुपए प्रति बीघा के हिसाब से किया था।

कचहरी परिसर में आरोपी धीरेंद्रसिंह ने श्रवण कुमार व श्रवणराम के पक्ष में बेचाननामा निष्पादित कर 13 लाख रुपए एडवांस लिए थे और छह माह के भीतर रजिस्ट्री करवाने का भरोसा दिया। तय समय सीमा बीतने के बाद भी आरोपी धीरेंद्रसिंह ने दोनों परिवादी के पक्ष में रजिस्ट्री करवाने की बजाय किसी अन्य को बेचकर रजिस्ट्री भी करवा दी।

एक ही कृषि भूमि को दो अलग-अलग लोगों को बेचने के इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन शातिर पकड़ में नहीं आ रहा था। कई दिनों की मशक्कत के बाद आखिरकार शनिवार को पुलिस ने धीरेंद्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी धीरेंद्रसिंह।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top