प्रदेश के युवा क्रिटिकल थिंकिंग में देश में सबसे आगे हैं। वहीं अन्य स्किल्स जैसे बिजनेस कम्यूनिकेशन, न्यूमेरिकल और कम्प्यूटर स्किल्स में दूसरे स्थान पर हैं। वी-बॉक्स की एआईसीटीई, एआईयू, सीआईआई व यूएनडीपी के सहयोग से तैयार इंडिया स्किल रिपोर्ट-2020 में यह तथ्य सामने आया है। रिपोर्ट के लिए 28 राज्यों व 9 केंद्रशासित प्रदेशों के तीन लाख स्टूडेंट्स पर सर्वे किया गया।

रिपोर्ट में एमबीए स्टूडेंट्स को सबसे अधिक रोजगार के लायक बताया गया है। दूसरे नंबर पर इंजीनियरिंग छात्र रहे। वहीं बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर, बीपीओ, आईटीज, केपीओ और इंटरनेट बिजनेस में सबसे अधिक युवाओं को जॉब मिला। इंटर्नशिप के लिए तेलंगाना पहले, आंध्रप्रदेश दूसरे व गुजरात तीसरे नंबर पर रहा। काम करने के लिए लड़कों ने महाराष्ट्र व लड़कियों ने तमिलनाडु को पसंद किया।

46% छात्र जॉब के लायक
सर्वे में सामने आया है कि तीन लाख छात्रों में से 46 प्रतिशत छात्र ही जॉब के लायक हैं। हालांकि पिछले छह साल की तुलना में यह स्थिति बेहतर है।

  • कोविड के बाद नए अवसर भी सामने आएंगे। टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की सबसे अधिक डिमांड होगी। स्किल गैप को कम करने के लिए इंस्टीट्यूशन को नए कोर्सेज की शुरुआत करनी चाहिए। - डॉ. अनुकृति शर्मा, कॉर्डिनेटर, स्किल डेवलपमेंट सेंटर कोटा यूनिवर्सिटी

इन स्किल्स में येे राज्य हैं टॉप थ्री पर
कम्युनेकिशन में तेलंगाना, राजस्थान व दिल्ली टॉप 3 में, न्यूमेरिकल में तेलंगाना, राजस्थान व महाराष्ट्र, क्रिटिकल थिकिंग में राजस्थान, तेलंगाना व दिल्ली टॉप पर हैं।

बीटेक छात्रों की एंप्लॉयएबिलिटी दर गिरी
2019 में बीटेक की दर 57% थी, जो गिरकर 49% व एमबीए की 36.44 से बढ़कर 54 पर पहुंच गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top