राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम जयपुर की ओर से स्वरोजगार के लिए ऑनलाइन ऋण आवेदन 30 नवंबर तक भरवाए जाएंगे। आवेदन 18 से 60 साल तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्वच्छकार, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति कर सकेंगे।
शर्त ये है कि आवेदक जिले का मूल निवासी हो, किसी बैंक या वित्तीय संस्था से डिफाल्टर नहीं होना चाहिए एवं अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रार्थियाें की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख, अनुसूचित जनजाति के प्रार्थी के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार तथा शहरी क्षेत्र में एक लाख 20 हजार एवं स्वच्छकार तथा दिव्यांगजन के लिए कोई आय सीमा नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें