सेमुमा गर्ल्स कॉलेज के स्मार्ट रूम की छत की पूरी पीओपी नीचे गिर गई। गनीमत यह रही उस कमरे में कोई नहीं था वरना घायल होने की आशंका हो जाती। कॉलेज प्रबंधन ने स्मार्ट रूम बनाने वाले ठेकेदार और पीडब्लूडी के अधिकारियों को सूचना दी। सभी ने कॉलेज में आकर मौका मुआयना किया।
दरअसल इस स्मार्ट रूम को रूसा फंड के तहत पीडब्लूडी की ओर से बनवाया गया था। बताया जाता है कि तीन साल तक किसी तरह के डैमेज नहीं होने की शर्त भी स्मार्ट रूम के निर्माण में शामिल थी। लेकिन निर्माण सामग्री की वजह से डेढ़ साल से भी कम समय में रूम की पीओपी वाली छत नीचे आ गिरी। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनू कपूर ने बताया कि घटना शुक्रवार की है जब कमरा नंबर 120 है जो कि स्मार्ट रूम है।
इस रूम में परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जाती है। उस दौरान पीओपी वाली छत गिरने की सूचना मिली। जाकर देखा तो बात सही निकली। इसके बाद पीडब्लूडी के अधिकारियों को सूचना देकर बुलवाया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी मरम्मत कर दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें