कोरोनाकाल में संसाधनों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों के लिए अच्छी खबर हैं। जिले के सरकारी स्कूलों में हर साल मिलने वाले कंपोजिट ग्रांट राशि में जहां गत साल 40 प्रतिशत की कटौती की गई थी। वहीं, इस साल मिलने वाली राशि स्कूलों के खाते में शत-प्रतिशत जमा होगी। जिले के सरकारी स्कूलों के खाते में समग्र शिक्षा अभियान की ओर से 3 करोड़ 95 लाख 87 हजार 500 रुपए जमा होंगे। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से बिल बनाकर ट्रेजरी को भेजे जा चुके हैं। ट्रेजरी से बिल पास होते ही जिले के पांचों ब्लॉकों के सीबीईओ के खातों में राशि जमा हो गई है।

ऐसे में अब सीबीईओ कार्यालय की ओर से संबंधित स्कूल के खाते में नामांकन के आधार पर राशि स्थानांतरित की जाएगी। इसमें स्कूलों में 15 नामांकन वाले स्कूलों में 12500 रुपए, 100 नामांकन वाले स्कूलों को 25000 रुपए, 250 नामांकन तक 50000 रुपए, 1000 नामांकन वाले स्कूलों को 75000 रुपए एवं 1000 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में राशि 1 लाख रुपए की राशि खाते में जमा होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top