शहर में छह दिन पहले 80 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। इसकी शुक्रवार देर शाम तक भी शिनाख्त नहीं हो पाई। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि खेमे का कुआं स्थित नवजीवन संस्था के प्रधान राजेंद्र परिहार की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि बनाड़ थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में काशी बाई नामक एक महिला को उनके यहां छोड़ा था। जो कि साफ बोल व सुन नहीं पाती थी। उसकी 7 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें एमडीएम अस्पताल भर्ती करवाया था। जहां 11 अक्टूबर की रात को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव की शिनाख्त नहीं होने से उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। पुलिस अब बुजुर्ग महिला के परिजनों को तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top