जिले में 21 बेटियों काे विशेष प्रशिक्षण देकर एक बालिका सेवा वाहिनी तैयार की जाएगी। यह टीम अन्य बालिका महिलाओं की मदद के लिए हरदम तैयार रहेगी। इसी मंशा से आश्रय सेवा संस्थान, एचपी एज्यूकेशन औओर रेसिस्टेंस कराटे एकेडमी की अाेर से साझा प्रशिक्षण चलाया जाएगा। 19 अक्टूबर से शुरू हाेने वाले इस खास प्रशिक्षण के लिए 21 बालिकाअाें का चयन किया जाएगा। इन बालिकाअाें काे राेजाना आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाने के साथ ही प्रारंभिक चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, कानूनी सहायता, बाल शोषण की जानकारी, बालिका शिक्षा सेवा और कानून की जानकारी दी जाएगी।

सात दिनों के इस खास प्रशिक्षण में इन्हें कानूनविद, शिक्षाविद, सुरक्षा विद, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन बालिकाअाें की बालिका सेवा वाहिनी बनाई जाएगी। आश्रय सेवा संस्थान के संस्थापक नरोत्तम पंड्या ने बताया कि महिला अपने उत्पीड़न के लिए सहायता सुरक्षा, रक्षा अाैर मार्गदर्शन चाहती है, लेकिन कोई ऐसा मंच नही जहां पर अपनी बात रखे। उसकी बात की गोपनीयता रहेगी या नहीं, इसी तरह के डर को दूर कर महिलाओं अाैर बालिकाओं के लिए सच्चे अर्थों में सेवा करने के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक कि बालिकाअाें को पूर्ण दक्ष कर

उन्हें मानवीय समाज को साैंपेंगे। रेसिस्टेंस कराटे एकेडमी के डायरेक्टर हरीश पंवार ने बताया कि इच्छुक बालिकाएं 17 अक्टूबर तक 7665434891, 8290339881 मोबाइल नंबर पर काॅल कर अपना पंजीयन करवा सकती है। काेच लक्ष्मी पटेल ने बताया कि इसके बाद इन 18 अक्टूबर काे इन बालिकाअाें की मानसिक, शारीरिक दक्षता की जांच हाेगी। इनमें से पात्र 21 बालिकाओं का चयन बालिका सेवा वाहिनी के लिए किया जाएगा। एचपी एज्यूकेशन के संस्थापक हितेश पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद बालिकाअाें के माध्यम से गांवों में अन्य बालिकाअाें काे भी प्रशिक्षित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top