भास्कर के अभी मास्क ही वैक्सीन है अभियान के तहत शहर में रविवार काे नगर निगम और शिव ज्याेति ग्रुप ने दैनिक भास्कर के अभी मास्क ही वैक्सीन है अभियान के तहत महावीर नगर क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को मास्क बांटे, साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। कोटा दक्षिण आयुक्त कीर्ति राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। साथ ही बताया कि 2 अक्टूबर से पूरे राजस्थान में कोरोना महामारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत दैनिक भास्कर, जागरूकता अभियान के तहत शिवज्योति कॉन्वेंट स्कूल की ओर से कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन किया है। रैली में शिवज्योति कॉन्वेंट स्कूल निदेशक महेश गुप्ता सहित समस्त स्टाफ आमजन को कोरोना से बचाव का संदेश देते हुए बैनर लिए हुए चल रहे थे। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित स्कूल से जागरूकता रैली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापिस स्कूल पहुंची। सबसे आगे रैली मैं करोना बचाओ के संगीतमय संदेश देते हुए दो रथ, बड़े-बड़े बैनर हाथों में तख्तियां लेकर स्टाफ साथ-साथ चल रहे थे।

शहरवासियाें की जागरूकता के लिए दो गज दूरी-मास्क है जरूरी जागरूकता के नारे लिखे हुए थे। रैली में राजस्व अधिकारी विजय अग्निहोत्री भी माैजूद रहे। स्कूल के डायरेक्टर श्रुति गुप्ता, गार्गी गुप्ता और शिवम गुप्ता ने कहा कि इस आयाेजन के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी से बचाव का संदेश दिया है। रैली में मुख्य रूप से ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी, अजय दरड़ा, महावीरनगर पुलिस सहित कई लोग शामिल रहे।

वहीं ह्यूमन हैल्पलाइन के सचिव मनोज जैन अादिनाथ रोडवेज अधिकारी कर्मचारियों के अलावा साेसाइटी के रविन्द्र जैन, विजय जैन, अपना घर के प्रोफेसर डीके जैन, देवेंद्र आचार्य, सुनील मेहता ने नयापुरा बस स्टैंड पर मास्क बांटे।

10000 मास्क व सेनेटाइजर बांटे

स्कूल डायरेक्टर महेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना जागरूकता रैली में 5000 मास्क और 5000 सेनेटाइजर बॉटल लोगों को वितरित किए हैं। उन्हाेंने बताया कि जागरूकता अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा। उन्हाेंने बताया कि इसके तहत करीब एक लाख मास्क और एक लाख सेनेटाइजर बॉटल बांटने का लक्ष्य रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top