जनसेवा समिति जैसलमेर एवं स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर के सहयोग से सोमवार को मालती बिसानी नेत्र जांच केंद्र फतेहगढ़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। फतेहगढ़ शिविर संयोजक हनुमानराम गर्ग सरपंच प्रतिनिधि छोड़ ने बताया कि इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की जाएगी तथा उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। जिन लोगों को चश्में की आवश्यकता होगी उन मरीजों की जांच अत्याधुनिक जापानी मशीन द्वारा की जाएगी और चश्में भी बनाए जाएंगे।
संस्था के अध्यक्ष डाॅ दाउलाल शर्मा ने बताया कि इस शिविर में पुराने सभी मरीज जो पहले आंख का ऑपरेशन करवा चुके है तथा अन्य मरीज जिन्हें आखों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो वे सभी लोग इस शिविर में आकर अपनी जांच करवा सकते है। शिविर का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर फतेहगढ के परिसर में स्थित मालती बिसानी नेत्र जांच केंद्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें