निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल वार्ड छह से चुनाव जीते थे। अब इनके वोट वार्ड आठ में चले गए और यह वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित हो गया। पूर्व में दो-दो बार पालिकाध्यक्ष रह चुके सुरेश शर्मा व नरेश वर्मा के सामने भी ऐसी ही स्थिति बन गई है। सुरेश शर्मा के वोट अब वार्ड 14 में तथा नरेश वर्मा के वार्ड 23 में हैं। ये दोनों ही वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं। चेयरमैन का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से दिग्गज नेता अपने परिवार की महिलाओं को भी चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। चेतीवाल ने बताया कि वे वार्ड आठ से अपनी मां को चुनाव में उतारेंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा अन्य वार्ड से अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने की तैयारी में जुट गए हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष वर्मा अपने ही वार्ड 23 में परिवार कि महिला को चुनाव में उतारने की तैयारी में जुट गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top