टी टी पब्लिक स्कूल बाड़मेर के विद्यार्थी नीरव गुप्ता का इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी तिरुवनंतपुरम में चयन हुआ है। ईआईएसटी में चयनित होने वाले नीरव बाड़मेर के पहले विद्यार्थी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य आर भवानी ने बताया कि नीरव ने कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक इसी विद्यालय में पढ़ाई की और दसवीं बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त किया था।

नीरव के पिता गणपत गुप्ता पेशे से वकील है और माता गृहिणी है। गौरतलब है कि आईआई एसटी में इस वर्ष 66 सीटें थी, जिसमें 33 सीटें सामान्य वर्ग की थी।
नीरव का चयन सामान्य वर्ग में हुआ है। तिरुवनंतपुरम में 3 वर्ष तक प्रशिक्षण के पश्चात विद्यार्थियों को इसरो बेंगलुरु में सेवाएं देने का गौरव हासिल होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top