जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला सोमवार को प्रशासन के साथ बैठक कर जिले में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री दो दिवसीय दौरे के दौरान 6 अक्टूबर को कांग्रेस की ओर से आयोजित धरने-प्रदर्शन में भी शामिल होंगे। मंत्री के दौरे और उनके धरना-प्रदर्शन के दृष्टिगत कांग्रेस के सभी गुटों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग बैठकें कर कृषि कानूनाें के खिलाफ दिए जा रहे धरने की तैयारियों पर चर्चा की। प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने रविवार सुबह जयपुर से रवाना होकर शाम 5 बजे सर्किट हाउस पहुंचना था। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव श्याम शेखावटी और पूर्व संगठन महासचिव कृष्ण
भांभू के अनुसार डॉ. कल्ला अपने गृह जिले बीकानेर के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के साथ जयपुर से बीकानेर चले गए। दिनभर बीकानेर में कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को बीकानेर से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुुए। मंत्री के देर रात श्रीगंगानगर सर्किट हाउस पहुंचने की संभावना है।प्रभारी मंत्री सोमवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। श्रीगंगानगर में ही रात्रि विश्राम के बाद 6 अक्टूबर सुबह 10 बजे गांधी चौक पर कृषि कानूनाें व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंत्री कल्ला के नेतृत्व मे कांग्रेसी धरना लगाएंगे। इसी दिन मंत्री
डॉ. कल्ला मास्क वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे हनुमानगढ़ प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से पायलट को बर्खास्त करने के बाद 14 जुलाई को संतोष सहारण ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद संतोष सहारण व उनके पदाधिकारियों का गुट निष्क्रिय था। प्रभारी मंत्री कल्ला का दौरा घोषित हाेने के बाद सहारण गुट सक्रिय हुआ था। विधायक राजकुमार गौड़ और पूर्व सभापति जगदीश जांदू भी सक्रिय हुए थे। गौड़ व जांदू की कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट पाॅजिटिव है। इससे दोनों नेताओं को कार्यक्रमों से दूर ही रहना पड़ेगा।
अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के दावेदार अन्य नेता भी सक्रिय हो गए हैं। किसान कर सकते हैं घेराव : ग्रमीण किसान समिति के प्रवक्ता संतवीर सिंह मोहनपुरा के अनुसार किसान मूंग की खरीद शुरू करवाने, गंगनहर में पूरा पानी और बिजली के बढ़े हुए रेट वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा सिंहसभा में बैठक करेंगे। इसे बाद प्रभारी मंत्री से मिलेंगे। अगर किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो मंत्री का घेराव किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें