दरगाह कमेटी की निगरानी में छतरी गेट जीर्णोद्धार का काम रविवार से शुरू हुआ। इस गेट को नए स्वरूप में लाने के साथ जायरीन की सुविधा के लिए चाैड़ा किया जा रहा है। इस मौके पर अंजुमन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिरकत की।
इस अवसर पर दरगाह कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। सदर अमीन पठान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोविड-19 की वजह से पिछली कई बैठकों से लम्बित चल रहे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में नायब सदर सैयद बाबर अशरफ, सदस्य सैयद शाहिद हुसैन रिज़्वी, फारूखे आज़म, मिस्बाहुल इस्लाम, मुनव्वर खान, क़ासिम मलिक, सपात खान और वसीम राहत अली शामिल हुए। बैठक का एजेंडा कार्यवाहक नाज़िम डाॅ आदिल ने प्रस्तुत किया।
योजनाओं की देंगे जानकारी
दरगाह कमेटी की ओर से साेमवार सुबह 11ः30 बजे सिविल लाइंस स्थित दरगाह अपार्टमेंट में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ कॅरिअर काउंसलिंग सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। इस सेंटर में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा के साथ में केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जारी छात्र-छात्राओं के हित की योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें